बारिश के मौसम में हेपेटाइटिस A (जॉन्डिस) से कैसे बचें | रोकथाम के 10 जरूरी उपाय | swasthFitBharat

बारिश के मौसम में हेपेटाइटिस A (जॉन्डिस) से कैसे बचें | रोकथाम के जरूरी उपायमानसून का मौसम राहत देता है लेकिन साथ ही हेपेटाइटिस A जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। दूषित पानी, खराब सैनिटेशन और गंदा भोजन इस वायरल संक्रमण का मुख्य कारण बनते हैं। हेपेटाइटिस A लीवर की सूजन पैदा करने वाला अत्यधिक संक्रामक वायरस है जो मुख्य रूप से फेको-ओरल रूट (मल-मूत्र के जरिए) से फैलता है।

स्वस्थफिटभारत के इस लेख में जानिए हेपेटाइटिस A के लक्षण, कारण, जोखिम और बारिश में इसकी रोकथाम के बेहतरीन उपाय।

हेपेटाइटिस A क्यों बढ़ रहा है भारत में?

पहले भारत में बचपन में ज्यादातर लोग इस वायरस से संक्रमित होकर नेचुरल इम्यूनिटी बना लेते थे। अब शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में स्वच्छता सुधरने के कारण कई बच्चे और युवा बिना एक्सपोजर के बड़े हो रहे हैं। नतीजतन किशोरावस्था और वयस्क उम्र में संक्रमण होने पर लक्षण गंभीर हो सकते हैं।डॉक्टरों के अनुसार, खराब सैनिटेशन, दूषित पानी, भीड़भाड़ और अनुचित सीवेज डिस्पोजल इस बीमारी को फैलाने के प्रमुख कारण हैं।

हेपेटाइटिस A के मुख्य लक्षण:

संक्रमण के 2 से 6 हफ्ते बाद लक्षण दिखते हैं:

बुखार, थकान और कमजोरी

उल्टी, मतली और भूख न लगना

पेट दर्द

गहरे रंग का यूरिन

हल्के रंग का स्टूल

आंखों और त्वचा का पीला पड़ना (जॉन्डिस)

नोट: छोटे बच्चों में लक्षण हल्के या बिना लक्षण के हो सकते हैं, जबकि वयस्कों में बीमारी गंभीर हो सकती है।

बारिश के मौसम में हेपेटाइटिस A से बचाव के 10 जरूरी उपाय:

-हमेशा उबला हुआ या शुद्ध पानी पिएं

-बोतलबंद पानी या घर पर उबालकर ठंडा किया पानी ही इस्तेमाल करें। फिल्टर पानी भी नियमित साफ करें।

-बार-बार हाथ धोएं

-खाना खाने से पहले, टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद, बाहर से आने पर साबुन से अच्छे से हाथ धोएं।

-स्ट्रीट फूड से बचें

-बारिश में कटे-फटे फल, चाट, गोलगप्पे और अनहाइजीनिक जगह पर बना खाना अवॉइड करें।

-फल और सब्जियां अच्छे से धोएं

-कीटनाशक मुक्त पानी या पोटैशियम परमैंगनेट के घोल में भिगोकर धोएं।

-घरेलू खाना प्राथमिकता दें

-ताजा, घर का बना खाना ही खाएं। बचे हुए खाने को ठीक से गर्म करके खाएं।

-स्वच्छता बनाए रखें

-घर के आसपास पानी जमा न होने दें। मच्छर और मक्खियों से बचाव करें।

-हेपेटाइटिस A वैक्सीन लगवाएं

दो डोज वाली वैक्सीन (Havrix या Biovac-A) लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करती है। खासकर बच्चों, यात्रियों और लीवर की पुरानी बीमारी वाले लोगों को जरूर लगवानी चाहिए।

सामुदायिक जागरूकता:

परिवार और पड़ोस में स्वच्छता के महत्व पर चर्चा करें।

यदि लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

जॉन्डिस होने पर स्व-उपचार न करें। पूर्ण आराम और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

लीवर हेल्थ का ध्यान रखें

शराब से परहेज करें और संतुलित आहार लें।

क्या हेपेटाइटिस A पूरी तरह ठीक हो जाता है?

हां, ज्यादातर मामलों में हेपेटाइटिस A क्रॉनिक नहीं होता (जैसे B या C)। ज्यादातर लोग पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं, खासकर वयस्कों में।निष्कर्ष 

बारिश का मौसम मस्ती भरा है, लेकिन स्वच्छ पानी, हाथ धोने और सावधानी से आप हेपेटाइटिस A जैसे संक्रमण से आसानी से बच सकते हैं। टीकाकरण और अच्छी स्वच्छता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है।

स्वस्थफिटभारत की सलाह: कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। स्व-दवा न करें।

Disclaimer: यह लेख सूचनात्मक उद्देश्य से तैयार किया गया है। चिकित्सा सलाह के लिए हमेशा योग्य डॉक्टर से संपर्क करें।



 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

FSSAI ने 8 बड़े फूड ब्रांड्स को नोटिस जारी किया: misleading 'Healthy' क्लेम्स पर सख्त कार्रवाई | लेबल पढ़ना सीखें | SwasthFitBharat

FSSAI का सख्त आदेश: खाद्य इकाइयों में क्षतिग्रस्त, जंग लगे चाकू तुरंत हटाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई | SwasthFitBharat

VO2 Max क्या है? ट्रैक करें या न करें? स्वास्थ, लॉन्गेविटी और फिटनेस के लिए पूरी गाइड | SwasthFitBharat